राष्ट्रीय

स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी को मिला खास ट्रीटमेंट, महिला ने उठाए सवाल

अमृतसर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) दौरे के दौरान उन्हें मिली विशेष सुरक्षा और व्यवस्था पर एक महिला श्रद्धालु ने नाराजगी जताई। महिला ने पूछा, “क्या राहुल गांधी गुरु नानक देव जी से भी बड़े हैं?”
राहुल गांधी सोमवार रात निजी विमान से अमृतसर पहुंचे। स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने गुरबाणी कीर्तन सुना और जल सेवा की। हालांकि, एक महिला श्रद्धालु ने उनके दौरे को लेकर सवाल उठाए। महिला का कहना था कि गुरु घर में हर व्यक्ति समान है, और किसी को विशेष ट्रीटमेंट देना उचित नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल चार लोगों के साथ भी आ सकते थे, लेकिन सिक्योरिटी और विशेष व्यवस्था ने आम श्रद्धालुओं को असुविधा पहुंचाई।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

राहुल गांधी के इस दौरे को पंजाब में 20 अक्तूबर को होने वाले चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इसे सिख समुदाय के साथ जुड़ाव और समर्थन का प्रतीक बताया। वहीं, विपक्ष इसे राजनीतिक स्टंट करार दे रहा है।

Related Articles

Back to top button