राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज – डरपोक भाजपा से मिल गए, शेर चेन से बंधे हुए हैं

अहमदाबाद। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को लेकर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता है जो भाजपा के साथ मिले हुए हैं और जो बब्बर शेर हैं वो चेन से बंधे हुए हैं। ऐसे में गुजरात की हार पर बोलने में शर्म किस बात की। गुजरात कांग्रेस की लीडरशीप में दो तरह के लोग हैं। उनमें बंटवारा है। एक हैं जो जनता के साथ खड़े हैं उनके लिए लड़ते हैं, उनकी इज्जत करते हैं जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे हैं, जो जनता से कटा हुआ है दूर बैठता है और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हैं।

राहुल ने आगे कहा, मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो ग्रुप हैं इनको छांटना है। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है तो वे चेन से बंधे हैं। यहां रेस के घोड़ों को बारात में बांध दिया जाता राहुल दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज दूसरा दिन है। उन्होंने अहमदाबाद के जेड हॉल में प्रदेश के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इनमें महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल हुर्द। महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गुजरात फंसा हुआ, इसको रास्ता नहीं दिख रहा। गुजरात आगे बढ़ना चाहती है। गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसको रास्ता नहीं दिखा पा रही है। मैं ये बातें डरकर नहीं बोल रहा हूं और न शरमाकर बोल रहा हूं। मगर मैं आपके सामने ये बातें रखना चाहता हूं कि चाहे राहुल गांधी हो, चाहे जनरल सेक्रेटरी हों हम गुजरात को रास्ता नहीं दिला पा रहे हैं। अगर हम गुजरात की जनता को रिस्पेक्ट करते हैं, तो साफ कहना पड़ेगा कि आज तक जनता की जो उम्मीदें हमसें थी, मुझसे थीं, वो हम पूरी नहीं कर पाए। अगर ये नहीं बोलेंगे तो हमारा गुजरात की जनता से रिश्ता नहीं बनेगा।

Related Articles

Back to top button