राहुल गांधी ने AIIMS के बाहर सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर सोने को मजबूर मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर बताया कि दूर-दराज से इलाज के लिए आए लोग सर्दी में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार और दिल्ली सरकार ने इन लोगों को अपनी किस्मत पर छोड़ दिया है, और कोई मदद नहीं दी जा रही।
राहुल गांधी ने AIIMS के बाहर मरीजों से मुलाकात करते हुए कहा, “बीमारी का बोझ, ठंडी रात, और सरकारी असंवेदनशीलता – ये AIIMS की सच्चाई है। दूर-दराज से इलाज की उम्मीद में आए लोग फुटपाथ और सबवे पर सोने के लिए मजबूर हैं। ये स्थिति केंद्र और दिल्ली सरकार की नाकामी को उजागर करती है।” उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है और मरीजों की हालत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।