उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

रालोद के प्रदेश कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया रामाशीष राय का जन्मदिन

लखनऊ। लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद रामाशीष राय का जन्मदिन व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन का संयोजन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर रामाशीष राय ने असीम प्रेम और स्नेह देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम, रालोद नेता अंकुर सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चैहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, रालोद नेता सम्राट सिंह चैहान, आमिर साबिरी, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, प्रमोद शुक्ला, विवेक पांडे, रमेश कश्यप, ज्ञानेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button