रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 7 दिनों में पार किया 207 करोड़ का आंकड़ा

निश्चय टाइम्स, डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 दिनों में 207 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई दर्ज की है। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म के कलेक्शन को नई उड़ान दी है। आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित इस हाई-ऑक्टेन फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। जियो स्टूडियोज़ प्रस्तुत और B62 स्टूडियोज़ व सारेगामा के सहयोग से बनी ‘धुरंधर’ भारत में लगभग 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के किरदार को दर्शकों द्वारा विशेष रूप से सराहा जा रहा है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी शानदार कमाई जारी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का 7 दिनों का कलेक्शन इस प्रकार रहा:
-
दिन 1: 28 करोड़
-
दिन 2: 32 करोड़
-
दिन 3: 43 करोड़
-
दिन 4: 23.25 करोड़
-
दिन 5: 27 करोड़
-
दिन 6: 27 करोड़
-
दिन 7: 27 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)



