कानपुर

कानपुर में दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

यूपी के कानपुर से एक  घटना सामने आई थी। कानपुर में मंगलवार को परोस के युवक ने छह साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने का  बहाना बनाकर मजार के पीछे दुष्कर्म किया। इसके बाद ईंट से उस मासूम का सिर कुचल कर हत्या करने की कोशिश भी की। बुधवार रात रामसारी चीनी मिल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। हैलट अस्पताल में मासूम के 40 टांके लगे।

घाटमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा मैकेनिक की छह साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाला शिवम उर्फ कल्लू चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था। कल्लू ने मजार के पीछे बच्ची से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीड़ित बच्ची के मुंह में पत्ते भर दिए थे। इसके साथ ही ईंट से कई प्रहार कर भाग गया था। कल्लू पीड़ित बच्ची के परिजनों के साथ उसकी तलाश करता रहा। इसके बाद अपनी बाइक से बच्ची को सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचा था।

जब  परिजनों को  जानकारी हुई कि कल्लू ने ही वारदात को अंजाम दिया है, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित बच्ची कल्लू को अंकल कह कर पुकारती थी। बच्ची के माता-पिता ने दुष्कर्म के आरोपी कल्लू को कई थप्पड़ लगाए। यह पूरा घटनाक्रम घाटमपुर सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद कल्लू सीएचसी से भाग गया था। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बच्ची को हैलट अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button