मनोरंजन

मनराज संग शादी के बंधन में बंधे रैपर रफ्तार, साउथ इंडियन रीति रिवाजों से लिए सात फेरे

म्यूजिक सेंसेशन रैपर रफ्तार (दिलिन नायर) और फैशन स्टाइलिस्ट तथा अभिनेत्री मनराज जवंदा ने 31 जनवरी को एक शानदार शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
रफ्तार और मनराज की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। दोनों ने पारंपरिक आउटफिट्स पहने थे, जिसमें रफ्तार सफेद और सोने के रंग में सजे थे, जबकि मनराज ने शानदार रेड और गोल्डन लहंगा पहना। शादी की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में रफ्तार अपनी दुल्हन मनराज के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आए।

इसके अलावा, रफ्तार और मनराज के हल्दी फंक्शन और संगीत नाइट की भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। हल्दी फंक्शन में कपल येलो और व्हाइट आउटफिट्स में नजर आया, जबकि संगीत फंक्शन में रफ्तार अपनी दुल्हन के साथ फिल्म ‘सपनों में मिलती है’ के गाने पर डांस करते दिखे।

यह रफ्तार की मनराज के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले रफ्तार ने कोमल वोहरा से शादी की थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया था। रफ्तार और मनराज की शादी ने उनके फैंस को बहुत खुश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button