गोंडा
गोंडा में 33 पदों पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित:रेनू दुबे बनीं जिला पंचायत सदस्य, पति की गोली मारकर हुई थी हत्या, कई महिलाएं बनीं प्रधान

गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 33 पदों पर बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद परिणाम जारी हो गया। 11 ग्राम पंचायतों में जनता की सरकार बन गई। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य परसपुर-चतुर्थ पद पर कड़ी टक्कर में भाजपा समर्थित रेनू दूबे ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश मिश्र को 2,530 मतों से पराजित किया। वहीं, प्रधान के 11 पदों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य के 18 पद के लिए मतों की गणना बृहस्पतिवार को आठ विकासखंड परिसरों में पूरी हो गई। इसी के साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र दिया गया।रबगंज विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों में हुए निर्वाचन में सरांवा से 807 मतों के भारी अंतर से जीतकर रेनू मिश्रा फिर ग्राम प्रधान चुनी गईं। रेनू ने 1551 मत हासिल किए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश को 744 मत मिले हैं। शीशव में जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्र की पत्नी कमला देवी ने 834 मत पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी गीता देवी को 413 वोटों से शिकस्त दी है। यहां के प्रधान राजदत्त तिवारी की दुर्घटना में मौत के बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी गीता देवी मैदान में थीं। खानपुर में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद पर लीलावती ने 569 मत हासिल कर लल्ली को 189 मत से पराजित किया है। लल्ली को 380 मत मिले हैं।
चार ब्लाॅकों के पांच प्रधान पदों पर निर्वाचन
बभनजोत ब्लॉक के पिपरा बाराखां गांव के उपचुनाव में संतोष कुमार चौधरी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद सरवर से 111 मतों से जीत हासिल की। नवाबगंज विकासखंड के जलालपुर ग्राम पंचायत में सपा नेता सूरज सिंह की मां प्रभा सिंह को प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। प्रभा सिंह ने रूपम सिंह को 418 मतों से पराजित किया। उन्हें 584 मत मिले। रूपम सिंह को 166, प्रियंका सिंह के 76, मीना देवी को दो, मीरा चार व ललिता सिंह को तीन मत प्राप्त हुए।
रुपईडीह ब्लाॅक के पिपरा चौबे ग्राम में प्रमोद कुमार ने 281 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशिबाला को 191 मत मिले। कुरहसा में प्रधान पद पर मालती देवी ने 575 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी पूनम देवी को 448 मत मिले। वजीरगंज के सहिबापुर में प्रधान पद पर रूबी चुनी गईं। उनको कुल 613 मत व अर्चना सिंह को 371 मत मिले। रूबी ने 242 वोटों से जीत दर्ज की। मोहनपुर में प्रधान पद पर पूनम सिंह को 604 व प्रियांशी को 386 मत मिले। पूनम ने 218 मतों से जीत हासिल की। बल्लीपुर में प्रधान पद पर रेखा सिंह को 918 और शीला को 631 मत मिले। रेखा ने 287 मतों से जीत हासिल की। विकासखंड इटियाथोक की ग्राम पंचायत सीरबनकट में प्रधान पद के उपचुनाव में 470 मत पाकर खलीउल्लाह विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहीं कंचन देवी को 358 मत मिले।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पदों पर दो महिलाएं जीतीं
क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पदों में से दो पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इसमें इटियाथोक के लक्ष्मणपुर लालनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में ननका देवी ने जीत दर्ज की। वजीरगंज के धनेश्वरपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर हरीश यादव ने जीत दर्ज की। इसके अलावा पंड़रीकृपाल के दत्तनगर विसेन से पूजा मिश्रा ने जीत दर्ज की है।
ग्राम पंचायत सदस्य के 18 पदों का आया रिजल्ट
तरबगंज के खानपुर के दो ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव में अनीता व मारकंडेय की जीत हुई। सरांवा के 14 ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में सत्यभामा, सावित्री, विनोद यादव, श्रीपति शुक्ल, संतोष शुक्ल, रामप्रकाश मिश्र, रामरेही, बृजनाथ मिश्र, शांति देवी, जोखू सेन, मन्नू लाल, अनिल शुक्ल, मनीराम शुक्ल व विश्वनाथ सैनी की जीत हुई। वजीरगंज के बल्लीपुर में ही ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर राम बहादुर ने जीत दर्ज की। वहीं, नवाबगंज के जलालपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद पर प्रमिला विजयी हुईं।
Gonda News: पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों के महाविद्यालय में नहीं बंटा स्मार्टफोन



