उत्तर प्रदेशलखनऊ

RLD में पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी के निधन पर शोक

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर आज एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ओम प्रकाश चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस शोकसभा में मुख्य रुप में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे की उपस्थिती रही। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकसंतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें और पुण्यात्मा को परम शांति प्रदान करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, सम्राट सिंह चौहान, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी.के. पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी, विपिन द्विवेदी, मुकेश वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ओम प्रकाश चौधरी के योगदान को राष्ट्रीय लोकदल सदैव स्मरण करेगा।

Related Articles

Back to top button