उत्तर प्रदेश
संभल मस्जिद सर्वे: रिपोर्ट में हिंदू पक्ष के दावे को समर्थन, चौंकाने वाले खुलासे

शाही जामा मस्जिद में हुए सर्वे की रिपोर्ट आज चंदौसी कोर्ट में पेश नहीं हो सकी। कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट अभी पूरी तरह तैयार नहीं है, इस कारण अगली तारीख के लिए अपील की गई है। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। इस बीच सूत्रों के मुताबिक, सर्वे रिपोर्ट में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जो हिंदू पक्ष के दावे को मजबूत करते हैं।
रिपोर्ट में हिंदू प्रतीकों का दावा
सूत्रों के अनुसार, मस्जिद परिसर में कई हिंदू प्रतीक चिन्ह मिलने का दावा किया गया है।
-
पश्चिमी गेट: यहाँ द्वारपाल शैली के खंभे मिले हैं, जिन पर कलाकृतियां उकेरी गई हैं।
-
दीवारों पर आले: मस्जिद में 50 आले पाए गए हैं, जिनमें हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां रखने का दावा किया गया है।
-
मुख्य गुंबद: इस पर तार कलशों की आकृति और एक टूटे तीर का निशान पाया गया है।
-
बरगद का पेड़: मस्जिद के आंगन में बरगद का पेड़ पाया गया, जिसे हिंदू पक्ष ने आस्था का प्रतीक बताया है।
-
कुआं: पश्चिमी गेट के पास एक कुआं मिला है, जिसे अब ढक दिया गया है।



