लखनऊ। सहकारिता भवन प्रेक्षागृह में सनातन संगम न्यास के तत्वावधान में सनातन धर्म समागम एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सदस्य तरुणेश बौद्ध ने की तथा मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक रहे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया।वरिष्ठ समाज सेवी एवं नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक प्रभु नारायण को भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शबद कीर्तन, भजन एवं धार्मिक उद्बोधनों से हुई। मुख्य आयोजक डॉ अतुल कृष्णा ने सनातन को परिभाषित करते हुए, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर बल दिया।

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर अजमेर बहादुर सिंह ने संस्था के राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य को कार्यक्रम की मूल भावना राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के साथ जोड़ते हुए अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ संस्था के 50 से अधिक सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सपरिवार एवं कई सदस्यों ने अकेले सहभागिता की। अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को बताते हुए, पूर्व सैनिकों के द्वारा राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय रखते हुए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। अध्यक्ष के उद्बोधन से सदन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष को उपमुख्यमंत्री ने शाल, प्रशस्ति पत्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ अतुल कृष्णा द्वारा उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था परिवार के लखनऊ अध्यक्ष वेटरन अजय कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। डॉ अतुल कृष्णा द्वारा संस्था के वरिष्ठ सदस्यों वेटरन एस के खन्ना, वेटरन विजय शंकर सिंह सहित सभी सदस्यों को मंच पर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संस्था परिवार से प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह एवं जिलाध्यक्ष लखनऊ वेटरन अजय कुमार सिंह, संयोजक पूर्वी यूपी वेटरन मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लखनऊ वेटरन चन्द्र भूषण तिवारी, वेटरन राम प्रवेश प्रसाद, वेटरन शिव कुमार मिश्रा, वेटरन चन्द्र प्रकाश शर्मा, वेटरन अमर नाथ मिश्रा, वेटरन शिव पाल सिंह, वेटरन कैलाश पंत, वेटरन दिनेश कुमार दुबे, वेटरन आर एन मिश्रा, वेटरन राम सुमिरन पांडे सहित पूर्व सैनिक साथियों ने सहभागिता की।





