[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे

शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे

बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे

बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर बात की

निश्चय टाइम्स, डेस्क। पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूबे जिलों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब का दौरा करेंगे। इसी संबंध में आज उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर विस्तृत चर्चा भी की।
केंद्रीय मंत्री कल प्रात: अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ित किसान भाई-बहनों से मिलने जाएंगे। किसानों से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही कहा था कि वह स्वयं स्थिति का जायजा लेने पंजाब जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि पंजाब के किसान भाई-बहन चिंता ना करें, इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com