[the_ad id="4133"]
Home » मनोरंजन » गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा

गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा

निश्चय टाइम्स, डेस्क। प्रसिद्ध गायक और ‘या अली’ फेम जुबिन गर्ग के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा शोक है। असम में अपने करियर की शुरुआत करने वाले जुबिन को राज्यभर में लाखों लोग अपना आदर्श मानते थे। उनके निधन की खबर ने फैंस की आंखों को नम कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए 20 से 22 सितंबर, 2025 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य में सभी आधिकारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह स्थगित रहेंगे।

तीन दशकों के लंबे करियर में जुबिन गर्ग ने 40 भाषाओं और बोलियों में 38,000 से अधिक गाने गाए और संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सबसे पहले उनके काहिलीपाड़ा स्थित आवास पर रखा जाएगा, इसके बाद सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आम जनता को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा। अंतिम संस्कार स्थल का निर्णय रविवार शाम को असम मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा। उनके जाने से संगीत जगत में अपूरणीय क्षति हुई है और पूरे देश में शोक की लहर है।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com