उत्तर प्रदेश

बरेली में 52 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट बरेली ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर रामौतार (पुत्र प्राणसुख) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 5 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी कीमत लगभग 52 लाख रुपये है, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। 5 दिसंबर को त्रिशुल तिराहा पर महेशपुरा फाटक के पास यात्रीशेड के सामने। पूछताछ में आरोपी रामौतार ने बताया कि वह झारखण्ड से अफीम लाता है और कई बार झारखण्ड के सप्लायर सीधे यहां अफीम की सप्लाई करते हैं। बरामद अफीम उसे रांची के एक व्यक्ति ने दी थी, और वह आज इसे सप्लाई करने के लिए किसी पार्टी का इंतजार कर रहा था।

Related Articles

Back to top button