उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में थानाध्यक्षों और इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कई थानाध्यक्षों के तबादले किए गए हैं। शनिवार को पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के आदेश पर छह निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। जिन थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है, उनमें श्रीकान्त राय को पुलिस लाइन से पश्चिमी जोन, अजय नारायण को पुलिस लाइन से पूर्वी जोन, मथुरा राय को पुलिस लाइन से उत्तरी जोन में भेजा गया है।ओमवीर सिंह चौहान को पुलिस लाइन /साइबर थाना से प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज बनाया गया है। वहीं, राम कुमार गुप्ता को हुसैनगंज से महिगवां और शिवमंगल सिंह को महिगवां से हुसैनगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

सबसे संवेदनशील थाने की ओमवीर सिंह को मिली कमान

राजधानी का ठाकुरगंज थाना काफी संवेदनशील माना जाता है। चूंकि यहां पर बहुत घनी आबादी है और अपराध भी ज्यादा होता है। अभी कुछ दिन पहले यहां के थाना प्रभारी को विवादों के चक्कर में ही हटाया गया था। अब यहां की जिम्मेदारी ओमवीर सिंह को सौंपी गई है, जो इनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ठीक इसी प्रकार के हालात हुसैनगंज थाना का है। यह भी संवेदनशील थाना है, यहां पर इसकी जिम्मेदारी शिवमंगल को मिली है।

Related Articles

Back to top button