उत्तर प्रदेशक्राइम

बस्ती में बर्बरता की कहानी : नग्न कर पीटा, पेशाब पिलाया आहत नाबालिग ने दी जान

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। बस्ती में 17 साल के एक दलित नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गई। उसे घर से बर्थ-डे पार्टी में बुलाया था। आरोपियों ने उसे वहां नग्न करके पीटा। पेशाब पिलाते हुए वीडियो बनाया। आरोपियों ने मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो  भी बनाया। थूककर चटाने का भी आरोप है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे आहत पीड़ित किशोर ने खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार लड़के के शव लेकर थाने पहुंचा, फिर पुलिस ने अनसुना कर दिया। गुस्साए परिजन एसपी ऑफिस ही शव लेकर पहुंच गए।

बस्ती के कप्तानगंज में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर अमानवीय हरकत करने से आहत एक किशोर ने सोमवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। आरोप है कि पार्टी में मौजूद मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर किशोर को पीटा और पेशाब पिलाया। इसका वीडियो भी बना लिया। किशोर ने जब उनसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया।

किशोर के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हिंसा के जरिए अपमानित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला इलाके का किशोर कप्तानगंज क्षेत्र में ननिहाल में रह कर पढ़ाई करता था। वह दसवीं का छात्र था। उसके मामा के अनुसार, 20 दिसंबर की रात जन्मदिन पार्टी के बहाने गांव के कुछ युवकों ने उसे बुलाया था।

किशोर ने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया। इन सबसे आहत होकर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामा के घर रहकर किशोर कक्षा 10 में पढ़ता था। मामा ने तहरीर में बताया है कि 20 दिसंबर की रात में गांव के रहने वाले एक लड़के ने फोन कर भांजे को जन्मदिन के बहाने अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि यहां चार-पांच अन्य लोग पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने मिलकर भांजे को नग्न कर पीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुंह में सभी ने पेशाब किया। इसके बारे में भांजे ने घर आकर जानकारी दी। इस घटनाक्रम को लेकर भांजा काफी परेशान था। यह लोग रास्ते में अक्सर भांजे को प्रताड़ित करते थे।

मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button