राष्ट्रीय

सड़क हादसा: डीसीएम के अचानक सामने आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 10 की मौत, 5 घायल

हरदोई जिले के बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास अचानक सामने आ गए डीसीएम को देखकर टेम्पो चालक ने संतुलन खो दिया और टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घायल लोगों का इलाज जारी है, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन की अपील:

इस दुखद हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से सड़कों पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button