अंतरराष्ट्रीयइंडियादिल्लीबिज़नेसराजनीति

भारत में तेजी से बढ़ रही है अमीरों की संख्या – अमेरिका पहले, दूसरे पर चीन और तीसरे पर जापान

नई दिल्ली। भारत में अमीरों की संख्या बढ़ रही है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगले पांच साल में अमीरों की संख्या में 9 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी। रिपोर्ट में इसमें भारत के अलावा दूसरे देशों के अमीरों के बारे में भी बताया है। रिपोर्ट बुधवार को जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 87 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाले अमीर लोगों की संख्या में 2028 तक 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 2024 में इनकी संख्या 85,698 थी, जो 2028 तक बढ़कर 93,753 हो सकती है। यह भारत के बढ़ते धन-दौलत का संकेत है।

साल 2023 में भारत में 80,686 अमीर थे जो साल 2024 में 6 फीसदी बढ़कर 85,698 हो गए। दुनिया भर के कुल अमीर लोगों में से 3.7 फीसदी भारत के हैं। इस मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर चीन और तीसरे पर जापान है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या में भी 2024 में पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अब भारत में 191 अरबपति हैं। इनमें से 26 तो पिछले साल ही इस सूची में शामिल हुए हैं। 2019 में सिर्फ 7 नए अरबपति शामिल हुए थे। भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति करीब 950 अरब डॉलर है। इस मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका 5.7 ट्रिलियन डॉलर और दूसरे पर चीन 1.34 ट्रिलियन डॉलर है। दुनिया भर में अमीरों की संख्या 2024 में 4.4 फीसदी बढ़कर 2,341,378 हो गई, जो साल 2023 में 2,243,300 थी। इस साल की संख्या में उत्तरी अमेरिका सबसे आगे है, लेकिन दुनिया के सभी क्षेत्रों में बढ़ोतरी देखी गई है। एशिया में 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ दूसरा सबसे बड़ा इजाफा हुआ। इसके बाद अफ्रीका में 4.7 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया में 3.9, मध्य पूर्व में 2.7, लैटिन अमेरिका में 1.5 और यूरोप में 1.4 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है। 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति वालों में से करीब 39 फीसदी अमेरिका में रहते हैं, जो चीन से दोगुना हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button