रेल सुरक्षा बजट 2013-14 के 39,463 करोड़ रूपए से चालू वित्त वर्ष में 1,16,470 करोड़ रूपए हो गया

अश्विनी वैष्णव ने कहा- कोहरे से बचाव के उपकरणों की संख्या 288 गुना बढ़ी है — 2014 के 90 से बढ़कर 2025 में 25,939 हो गई है
पिछले चार महीनों में 21-21 स्टेशनों पर केंद्रीकृत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और ट्रैक-सर्किट का काम पूरा हो गया है
ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुधारने के लिए भारतीय रेल द्वारा कई उपाय किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों के परिणामस्वरूप, दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है। नीचे दिए गए ग्राफ में दर्शाए अनुसार, परिणामी ट्रेन दुर्घटनाओं की संख्या 2014-15 में 135 से घटकर 2024-25 में 31 हो गई है। गौरतलब है कि 2004-14 की अवधि के दौरान परिणामी रेल दुर्घटनाओं की संख्या 1711 थी (औसतन 171 प्रति वर्ष), जो 2024-25 में घटकर 31 और 2025-26 में (नवंबर 2025 तक) और भी घटकर 11 रह गई। पिछले पांच वर्षों के दौरान परिणामी रेल दुर्घटनाओं की संख्या नीचे दिए गए ग्राफ में दर्शाई गई है:-

रेल संचालन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपनाए गए विभिन्न सुरक्षा उपाय इस प्रकार हैं:-
- भारतीय रेल में सुरक्षा सम्बंधी गतिविधियों पर व्यय में पिछले कुछ वर्षों में निम्नलिखित रूप से वृद्धि हुई है:-
| सुरक्षा सम्बंधी गतिविधियों पर व्यय/बजट (रुपये करोड़ में) | ||||
| 2013-14 | 2022-23 | 2023-24 | 2024-25 | 2025-26 |
| 39,463 | 87,327 | 1,01,651 | 1,14,022 | 1,16,470 |
रेलवे द्वारा बेहतर रखरखाव पद्धतियों, तकनीकी सुधारों, बेहतर बुनियादी ढांचे और रोलिंग स्टॉक आदि से सम्बंधित सुरक्षा कार्यों का विवरण नीचे सारणीबद्ध किया गया है:-
| क्रमांक | घटक | 2004-05 से 2013-14 | 2014-15 से 2024-25 | 2014-25 बनाम 2004-14 |
| तकनीकी सुधार | ||||
| 1. | उच्च गुणवत्ता वाली रेल का उपयोग
(60 कि.ग्रा.) (किमी) |
57,450 किमी | 1.43 लाख किमी | 2 गुना से अधिक |
| 2. | लंबे रेल पैनल
(260 मीटर) (किमी) |
9,917 किमी | 77,522 किमी | लगभग 8 गुना |
| 3. | इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (स्टेशन) | 837 स्टेशन | 3,691 स्टेशन | 4 गुना से अधिक |
| 4. | कोहरे से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण (नग) | 31.03.14 तक:
90 नग |
31.03.25 तक: 25,939 नग | 288 बार |
| 5. | थिक वेब स्विच (नग) | शून्य | 28,301 नग | |
| बेहतर रखरखाव पद्धतियां | ||||
| 1. | प्राथमिक रेल नवीनीकरण (पटरी किमी) | 32,260 किमी | 49,941 किमी | 1.5 गुना |
| 2. | वेल्ड का यूएसएफडी (अल्ट्रासोनिक दोष पहचान) परीक्षण (संख्या) | 79.43 लाख | 2 करोड़ | 2 गुना से अधिक |
| 3. | वेल्ड विफलताएँ (संख्या) | 2013-14 में: 3699 संख्या | 2024-25 में:
370 संख्या |
90 प्रतिशत कमी |
| 4. | रेल टूटफूट (संख्या) | 2013-14 में: 2548 संख्या | 2024-25 में:
289 संख्या |
88 प्रतिशत से अधिक की कमी |
| बेहतर बुनियादी ढांचा और रोलिंग स्टॉक | ||||
| 1. | नया ट्रैक किलोमीटर जोड़ा गया (ट्रैक किलोमीटर) | 14,985 किमी | 34,428 किमी | 2 गुना से अधिक |
| 2. | फ्लाईओवर (आरओबी)/ अंडरपास (आरओबी) (संख्या) | 4,148 संख्या | 13,808 संख्या | 3 गुना से अधिक |
| 3. | मानवरहित लेवल क्रॉसिंग
(संख्या) बीजी पर |
31.03.14 तक:
8,948 |
दिनांक 31.03.24 तक: शून्य
(सभी 31.01.19 तक बाहर हो गए) |
हटा दिया गया |
| 4. | एलएचबी कोचों का निर्माण (नग) | 2,337 नग | 42,677 | 18 गुना से अधिक |
*



