उत्तर प्रदेश

दुधवा वन्य जीव अभ्यारण्य और लखनऊ की चिकनकारी देखेगी दुनिया

उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स के लिए एक विशेष फैम ट्रिप का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत वे 25-26 फरवरी को प्रयागराज, लखनऊ और दुधवा का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को विदेशी पर्यटकों तक पहुंचाना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस दौरे में ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स सॉरचा मैरेड ब्रैडली, एलेक्जेंड्रा निकोल लोवेट और ओइनोन जुडिथ डेल शामिल होंगी। ये दल 24 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगा और 25 फरवरी को प्रयागराज रवाना होगा। वहां वे महाकुंभ 2025 सहित विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

27 फरवरी को यह दल लखनऊ पहुंचेगा, जहां वे ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी कला का अवलोकन करेंगे। 28 फरवरी को यह दल उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना होगा।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि दुधवा वन्य जीव अभ्यारण्य अपने घने जंगलों, ऊंचे घास के मैदानों और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां बाघ, तेंदुए, गैंडे, हाथी, हिरण, लकड़बग्घे और गीदड़ जैसे कई दुर्लभ वन्य जीव पाए जाते हैं। ब्रिटिश दल इस अभयारण्य में जंगल सफारी का भी अनुभव लेगा।

03 मार्च को यह दल लखनऊ लौटेगा और 04 मार्च को दिल्ली से लंदन के लिए रवाना होगा।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में नंबर एक राज्य बन चुका है और जल्द ही विदेशी पर्यटकों की भी पहली पसंद बनेगा। राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार कर रही है और यह फैम ट्रिप इसी रणनीति का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button