स्पोर्ट्स

इकाना स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट लॉन्च

इकाना स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट लॉन्च न्यूनतम दर ₹999 अधिकतम ₹ 25,000

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। आगामी 17 दिसंबर को BRSABV इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) साउथ ब्लॉक, इकाना स्टेडियम में मैच के टिकटों का औपचारिक लॉन्च किया। टिकट लॉन्चिंग कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल प्रतिनिधि तथा मीडिया के सदस्य उपस्थित रहें। UPCA के कोषाध्यक्ष ने का कहा कि दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बिक्री की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है। टिकट लॉन्च के तुरंत बाद बिक्री प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर भर में टिकटों की बिक्री के बाक्स आफिस खोला जाएगा

Related Articles

Back to top button