[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » धीरेंद्र शास्त्री की 150 किमी पदयात्रा का आज अंतिम दिन

धीरेंद्र शास्त्री की 150 किमी पदयात्रा का आज अंतिम दिन


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है। 150 किलोमीटर लंबी इस भव्य पदयात्रा का दसवां और अंतिम दिन, वृंदावन के चारधाम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर की पवित्र यात्रा के साथ संपन्न होगा। हजारों-लाखों की संख्या में सनातन प्रेमी इस यात्रा का हिस्सा बने और हिंदू एकता व राष्ट्र निर्माण के संदेश को मजबूत किया।

आज पदयात्रा दो हिस्सों में पूरी की जाएगी। सुबह की यात्रा लगभग 8.5 किलोमीटर चलेगी, जिसके बाद सभी यात्री वृंदावन के चारधाम मंदिर पहुंचेंगे। यहां दोपहर का भोजन और विश्राम निर्धारित है। इसके बाद शाम को यात्रा पुनः शुरू होगी और लगभग 8.5 किलोमीटर चलकर सभी यात्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद ही यात्रा के औपचारिक समापन की घोषणा की जाएगी।

10 दिनों की ऐतिहासिक पदयात्रा

यह पदयात्रा 7 से 16 नवंबर तक तीन राज्यों से होकर गुजरी और कुल दस दिनों में पूरी हुई। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग इसमें जुड़े, जिनमें युवा, महिलाएं, साधु-संत और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। पदयात्रा का उद्देश्य हिंदुओं में एकता स्थापित करना, सामाजिक समरसता बढ़ाना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के सात संकल्पों को लेकर आगे बढ़ना था। सनातन संस्कृति, धर्म और परंपरा के प्रति लोगों का गहरा विश्वास इस यात्रा में साफ दिखाई दिया।

अंतिम दिन पदयात्रा में कई बड़ी राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,

  • बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बी. डी. शर्मा,
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ पदयात्रा में शामिल होकर यात्रा को और भव्य बनाएंगे।

साथ ही आज सुबह 9 बजे से चारधाम मंदिर में मंचीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे:

  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज (गुरुदेव)

  • मालूक पीठाधीश्वर

  • कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय

  • कथावाचक देवकी नंदन
    और ब्रज क्षेत्र के कई संत-महात्मा।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
मनोरंजन जगत से अभिनेता गोविंद नामदेव, मशहूर सिंगर बी प्राक, और अन्य कई बड़े सितारों की उपस्थिति की संभावना है।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com