उत्तर प्रदेशलखनऊहेल्थ
लखनऊ में पिछले 24 घंटे में कोविड के दो नए मामले

लखनऊ, 4 जुलाई 2025। जनपद लखनऊ में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के दो नए धनात्मक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संक्रमितों में एक 37 वर्षीय महिला सरोजिनी नगर क्षेत्र से तथा दूसरी 40 वर्षीय महिला सैनिक कॉलोनी से हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 82 कोविड धनात्मक रोगी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8 केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतते हुए निगरानी और आवश्यक उपचार की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।



