उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर गहराता जा रहा है। मथुरा सहित प्रदेश के कई इलाकों में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, 8वीं तक के स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा।