राष्ट्रीय
J&K Assembly: अनुच्छेद 370 मुद्दे पर फिर हंगामा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हाथापाई और धक्का-मुक्की

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर एक बार फिर से जमकर हंगामा हुआ। सत्र के पांचवें दिन पीडीपी विधायक द्वारा अनुच्छेद 370 बहाली का बैनर दिखाए जाने के बाद माहौल गरमा गया, जिसके चलते विधायकों के बीच हाथापाई भी हुई। भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की, और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने बाहर निकाला। पीडीपी और अन्य विपक्षी विधायकों के खिलाफ सदन में जमकर नारे लगे।
विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
सदन के वेल में प्रवेश करने वाले भाजपा विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के आदेश पर मार्शलों द्वारा बाहर निकाल दिया गया। यह घटनाक्रम गुरुवार को हुए हंगामे की कड़ी में जुड़ गया, जब सदन में अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के प्रस्ताव को लेकर भी हंगामा और धक्का-मुक्की देखने को मिली थी।




