उत्तर प्रदेश

व्यापारिक संगठनों के बीच पहुंचकर दिया सौहार्द और विकास का संदेश

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डी एफ हिंदी

मोदी-योगी नेतृत्व को बताया व्यापारी वर्ग के लिए संबल

रंग, गुलाल और गुंजियों के साथ गूंजा एकता का संदेश

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक Vineet Agarwal Sharda ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में आयोजित दर्जनों होली मिलन समारोहों में सहभागिता कर राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों का सशक्त संदेश दिया। विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्होंने होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का आह्वान किया।

श्री शारदा ने बागपत रोड व्यापार संघ, गंगानगर आईएमटी कॉलेज, जेलचुंगी व्यापार संघ किला रोड, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी के होली मिलन समारोह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सूरजकुंड कार्यक्रम सहित बेगमपुर, केसरगंज, प्रहलाद नगर, भगत सिंह मार्केट और हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ खंदक बाजार समेत अनेक स्थानों पर उपस्थिति दर्ज कराई। हर आयोजन में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग आज स्वयं को अधिक सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर रहा है। मजबूत कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी नीतियों ने व्यापारिक समुदाय में नया विश्वास पैदा किया है।

श्री शारदा ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपराओं का प्रतीक पर्व है। भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था और सत्य की विजय का यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और आनंदमय होली मनाएं तथा समाज में प्रेम और एकता को सुदृढ़ करें।

Related Articles

Back to top button