उत्तर प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की हुई मौत

संजय मिश्र,

निश्चय टाइम्स देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।मृत महिला की पहचान 55 वर्षीया मुन्नी देवी पत्नी रामप्यारे यादव के रूप में हुई है। हादसा के बाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार,महिला घर से बाजार करने के लिए निकली हुई थी।तभी अचानक मौसम बिगड़ने लगा और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे,महिला की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिवार में मातम पसरा है।

Related Articles

Back to top button