उत्तर प्रदेश

विषैले सांप के काटने से महिला की मौत

निश्चय टाइम्स देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है।जहां जहरीला सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि महिला सुबह अपने खेत में पानी से सिंचाई करने गई हुई थी।उसी दौरान एक विषैले सांप ने काट लिया।सांप के काटने से महिला अचेत हो कर खेत में गिर पड़ी।आननफानन में स्थानीय लोगों ने महिला को ले कर देवरिया मेडिकल कालेज इमर्जेंसी में पहुंचे।जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृत महिला की पहचान बिजली देवी पत्नी स्वर्गीय राम सरीखा पटेल के रूप में हुईं है। महिला देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के करौंदी गांव की निवासिनी है। महिला के मृत होने की खबर को सुन कर घर में कोहराम मचा गया है। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button