युवा जादूगर तुसी मैजिक के शानदार इल्युज़न और AI संदेश ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
लखनऊ में वैलेंटाइन थीम मैजिक शो ने बांधा समां

निश्चय टाइम्स डेस्क। — अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में वैलेंटाइन डे थीम पर आयोजित भव्य मैजिक शो ने दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का अनोखा अनुभव दिया। कार्यक्रम में लखनऊ के युवा मैजिशियन तुसी मैजिक ने अपने मनमोहक जादुई करतबों, ग्लैमरस प्रस्तुति और शानदार इल्युज़न से ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक अंत तक सीटों से नजरें नहीं हटा सके।
यह शो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें आधुनिक दौर के अहम विषयों को भी रचनात्मक ढंग से शामिल किया गया। तुसी मैजिक ने अपने मंच प्रदर्शन के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका और G-20 जैसे वैश्विक आयोजनों की उपयोगिता को जादुई अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया। तकनीक और कला के इस संगम ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर लोक मीडिया एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तुसी मैजिक सहित कई वरिष्ठ कलाकारों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और शॉल देकर सम्मानित किया गया। संस्था सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा गीत-नाटक प्रभाग के पंजीकृत कलाकारों की राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त संस्था है।
कार्यक्रम की सफलता में Ranjana’s First Advertisement Company और मीडिया कंसल्टेंट की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में आफ़ताब हुसैन, जादूगर सुरेश, मोहम्मद परवेज़ (बरेली), हसीन मियां, Ranjana’s की CEO रंजना राजपूत, डायरेक्टर अभिषेक राजपूत, रितिक, सतेंद्र और लोक सेवा ब्यूरो के संपादक विजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मीडिया सलाहकार और वरिष्ठ पत्रकार अनूप मिश्रा, अशरफ अली और मेराज अहमद ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शो के बाद दर्शकों ने इसे लखनऊ का एक यादगार मनोरंजन कार्यक्रम बताते हुए कलाकारों की जमकर सराहना की।



