डाइकिन एसी पर 10 साल तक की सुरक्षा, AI बेस्ड तकनीक से मिलेगा स्मार्ट कूलिंग अनुभव
अप्रैल से एसी-रेफ्रिजरेटर महंगे होंगे, 7-12% तक बढ़ सकती हैं कीमतें

उत्तर प्रदेश में तीन एक्सीलेंस सेंटर से तैयार होगा इंडस्ट्री का कुशल वर्कफोर्स
लखनऊ। निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क | डी.एफ. हिंदी
एयर कंडीशनिंग इंडस्ट्री में जल्द ही कीमतों का दबाव बढ़ने वाला है। प्रमुख एसी निर्माता कंपनी Daikin Industries के नॉर्थ इंडिया मार्केटिंग हेड Ravi Taneja ने लखनऊ स्थित कंपनी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों में भारी उछाल के कारण अप्रैल से एसी और रेफ्रिजरेटर सेक्टर में 7 से 12 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ाना लगभग तय है।
उन्होंने कहा कि कॉपर और रेफ्रिजरेंट गैस जैसी जरूरी सामग्री आयात होती है और इनकी कीमतें वर्तमान समय में 3 से 5 गुना तक बढ़ चुकी हैं। ऐसे में पूरी इंडस्ट्री के सामने लागत का दबाव है, जिसकी वजह से कंपनियों को मजबूरन कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है।
रवि तनेजा ने कहा कि डाइकिन अपने ग्राहकों को खरीद के समय तीन स्तर की सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसमें एक वर्ष की फुल वारंटी, पीसीबी यानी पावर कंट्रोल बोर्ड पर 5 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी शामिल है। इसके अलावा कंपनी 699 रुपये प्लस जीएसटी में इंस्टॉलेशन सुविधा भी दे रही है।

उन्होंने बताया कि कंपनी को पिछले वर्षों में Bureau of Energy Efficiency द्वारा सर्वश्रेष्ठ उत्पाद के लिए तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2017 से 2025 के बीच भारत सरकार की ओर से यह उपलब्धि कंपनी को मिली है।
रवि तनेजा ने बताया कि कंपनी के नए एसी “अल्फा एआई” तकनीक से लैस हैं, जो कमरे की परिस्थितियों और उपभोक्ता की जरूरत के अनुसार स्वतः कूलिंग सेट कर देते हैं। उन्होंने ग्राहकों को सलाह दी कि अगर एसी खरीदने की योजना है तो मार्च में ही खरीद लें, क्योंकि अप्रैल से कीमतें बढ़ने की संभावना है।
प्रेस वार्ता में ब्रांच ऑपरेशन हेड ईस्ट यूपी Shakti Singh ने कहा कि कंपनी हर पोस्टल इंडेक्स क्षेत्र में सर्विस उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में तीन एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए गए हैं—एक Kanpur में और दो Prayagraj में—जहां इंडस्ट्री के वर्कफोर्स को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है।



