कानपुर - Nishchay Times | निश्चय टाइम्स

केडीए का बड़ा बुल्डोजर एक्शन, 24 बीघा सरकारी जमीन कब्जामुक्त
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 बीघा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। शनिवार को चलाए गए इस विशेष अभियान में करीब 7 घंटे तक लगातार बुल्डोजर चला और एक अरब रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रवर्तन, भूमि बैंक और अभियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने किया। कार्रवाई के दौरान चार जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

केडीए के अनुसार कुल 49,630 वर्ग मीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 102.46 करोड़ रुपये से अधिक है। इस दौरान अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें, बाउंड्रीवाल, एंट्री गेट, बिजली के खंभे, सीवर लाइन और निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया गया।

अहिरवां क्षेत्र में लगभग 12 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को हटाया गया, जबकि सजारी क्षेत्र में करीब 5 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाया गया। इसके अलावा अलकनंदा योजना के पास अवैध रूप से बनाई जा रही गेटेड सोसाइटी को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

कुलगांव, बैरी अकबरपुर कछार, किदवई नगर और गणेशपुर रोड क्षेत्रों में भी अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

डॉ. रवि प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भू-माफियाओं के झांसे में आकर सरकारी जमीनों की खरीद-फरोख्त न करें।

The post केडीए का बड़ा बुल्डोजर एक्शन, 24 बीघा सरकारी जमीन कब्जामुक्त first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

5 बीघा अवैध निर्माण सील, सरकारी जमीन बेचने वाले जालसाजों पर एफआईआर दर्ज
उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर एक्शन; बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कसा शिकंजा

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माणकर्ताओं और सरकारी जमीनों की खरीद-बिक्री करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ अपना रुख बेहद कड़ा कर लिया है। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार, 29 मई 2026 को प्रवर्तन टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके साथ ही प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध कब्जा और क्रय-विक्रय करने वाले आरोपियों के खिलाफ पनकी थाने में मुकदमा (प्राथमिकी) दर्ज कराया गया है।

केडीए की बड़ी सीलिंग कार्रवाई

केडीए प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी व उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध निर्माणों के खिलाफ दो प्रमुख कार्रवाई की गईं:

छतमरा ग्राम: यहाँ श्रीमती शांति देवी, श्री संजय पांडेय व अन्य द्वारा आराजी संख्या-984 व अन्य पर बिना केडीए से मानचित्र (नक्शा) स्वीकृत कराए लगभग 4.5 बीघा क्षेत्रफल में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे टीम ने पूरी तरह सील कर दिया।

देहली सुजानपुर: यहाँ श्री शशांक सिंह भदौरिया व अन्य द्वारा आराजी संख्या-1842मि0 पर मानकों के विपरीत लगभग 1000 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। पुलिस पत्र और ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी होने के बावजूद चोरी-छिपे चल रहे इस काम को केडीए ने सील कर दिया।

सील की गई इन दोनों संपत्तियों को संबंधित थानों (महाराजपुर एवं चकेरी) की पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द करने की विधिक प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, सुपरवाइजर मनोज कुमार, संदीप यादव, आबिद अहमद समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सरकारी जमीन हड़पने वाले 5 नामजद भू-माफियाओं पर केस

प्रवर्तन कार्रवाई के साथ ही केडीए ने अपनी ‘भूमि बैंक’ (जोन-2) की सुरक्षा के तहत जालसाजों को भी दबोचा है। ग्राम पनकी भौंसिह की आराजी संख्या-252, 253, 254, 249, 255 व 256 जो कि साल 1968 से केडीए के स्वामित्व की अर्जित भूमि है, उस पर फर्जीवाड़ा चल रहा था। मनीष कुमार, राहुल बाजपेयी, अशोक कुमार बाजपेयी, आकाश बाजपेयी और उर्मिला बाजपेयी आदि लोग कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर इस सरकारी जमीन को किराए पर दे रहे थे और इसका क्रय-विक्रय कर अवैध लाभ कमा रहे थे।

केडीए की सख्ती के बाद थाना पनकी में इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की सुसंगत धाराओं 318, 338, 336(3) व 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों का विवरण निम्नवत् है:

क्र.सं.

आरोपी का नाम

पिता/पति का नाम

पता

1.

श्री मनीष बाजपेयी

श्री अशोक बाजपेयी

56ए पनकी भौंसिह, पनकी, कानपुर नगर

2.

श्री राहुल बाजपेयी

स्व. सुरेश कुमार बाजपेयी

56ए पनकी भौंसिह, पनकी, कानपुर नगर

3.

श्री अशोक बाजपेयी

अज्ञात

117/158 एम-ब्लॉक काकादेव, कानपुर नगर

4.

श्री आकाश बाजपेयी

श्री रमेश बाजपेयी

म.नं.-28/3 शास्त्री नगर, कानपुर नगर

5.

उर्मिला बाजपेयी

श्री संतोष कुमार बाजपेयी

म.नं.-55 कालपी रोड, पनकी भौंसिह, कानपुर नगर

केडीए ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की जनता से अपील

विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे केडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य करें। केडीए की अर्जित, ग्राम समाज या सीलिंग की जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या क्रय-विक्रय न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सीधे भू-माफिया अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक और रिकवरी की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

The post 5 बीघा अवैध निर्माण सील, सरकारी जमीन बेचने वाले जालसाजों पर एफआईआर दर्ज first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन: 31 बीघे में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 71.5 बीघे को नोटिस
– निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क।

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर में अवैध और अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। केडीए उपाध्यक्ष श्री अंकुर कौशिक और सचिव श्री अभय कुमार पांडेय के निर्देशन में प्रवर्तन (जोन-4) की टीम ने सनिगवां इलाके में करीब 31 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अहिरवां और नगवां क्षेत्र में बिना ले-आउट पास कराए विकसित की जा रही 71.5 बीघा की चार अन्य अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया है।

3 घंटे तक चला बुलडोजर, अवैध निर्माण जमींदोज

केडीए के विशेष कार्याधिकारी और उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई सनिगवां की ‘आदर्श विहार सोसाइटी’ में की गई। यहाँ श्री अजब सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, हिमांशु व अन्य द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 31 बीघे में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। केडीए ने दो जेसीबी (JCB) मशीनों की मदद से लगातार 3 घंटे तक अभियान चलाकर अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कों, नालियों, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभों, एंट्री गेट, सीवर लाइन और कई निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया।

4 अन्य अवैध साइटों पर सीलिंग की तलवार

इसके अलावा, केडीए ने अहिरवां और नगवां मौजा में करीब 71.5 बीघे पर विकसित की जा रही 4 अन्य अवैध प्लाटिंग को चिन्हित किया है। इन जमीनों पर अनिल वर्मा, पप्पू यादव, मोनू और अन्य लोग बिना नक्शा पास कराए काम कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित समय में इनका सही जवाब नहीं मिला, तो इन्हें भी सील या ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। केडीए ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्लाट को खरीदने से पहले केडीए से उसके ले-आउट और मानचित्र की जांच जरूर कर लें, ताकि भविष्य में भारी नुकसान से बचा जा सके।

The post कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन: 31 बीघे में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 71.5 बीघे को नोटिस first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

बरेली जूडो लीग में टीएसएच का शानदार प्रदर्शन
ईडब्ल्यूएस बैच के खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

कानपुर के ‘द स्पोर्ट्स हब (TSH)’ के खिलाड़ियों ने बरेली में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट जूडो लीग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खास बात यह रही कि टीएसएच के ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) बैच के खिलाड़ियों ने मैट पर दमदार खेल दिखाकर सभी को प्रभावित किया।

यह प्रतियोगिता 25 और 26 मई 2026 को विनायक इंटरनेशनल स्कूल, फरीदपुर, बरेली में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीएसएच के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और वजन वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

अंडर-10 वर्ग में उन्नति तिवारी ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि उन्नति साहू ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-12 वर्ग में आस्था ने कांस्य पदक जीतकर टीम का गौरव बढ़ाया। अंडर-30 वर्ग में अविका ने स्वर्ण और प्रतुषी ने रजत पदक जीता। वहीं अंडर-36 वर्ग में प्रियंका ने गोल्ड मेडल और अनुभवी गौर ने सिल्वर मेडल हासिल किया। अंडर-40 वर्ग में अवनि ने स्वर्ण और श्रद्धा ने रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में टीएसएच का दबदबा कायम रखा।

टीएसएच प्रबंधन के अनुसार खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, आधुनिक प्रशिक्षण और अनुशासन की बड़ी भूमिका रही। कोच सूरज बी. थापा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तकनीकी कौशल, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर लगातार काम कर रहे हैं।

संस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है, ताकि उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर टीएसएच परिवार में खुशी का माहौल है।

The post बरेली जूडो लीग में टीएसएच का शानदार प्रदर्शन first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.

कानपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 48 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
कानपुर में अवैध प्लाटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 बीघा भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष श्री अंकुर कौषिक और सचिव श्री अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 द्वारा विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

प्राधिकरण की टीम ने सकरापुर नर्वल स्थित आराजी संख्या-109, 122 एवं अन्य भूमि पर बिना स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर, एंट्री गेट, सीवर लाइन और निर्माणाधीन भवनों को दो जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

इसके अलावा KDA ने लगभग 53 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अन्य अवैध प्लाटिंग को भी चिन्हित करते हुए नोटिस जारी किया है। इनमें मौजा रमईपुर और इंदिरा नगर फेज-1 क्षेत्र शामिल हैं, जहां निर्माणकर्ताओं द्वारा स्वीकृत ले-आउट और मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी और संबंधित थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्लाटिंग में जमीन खरीदने से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

The post कानपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 48 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर first appeared on Nishchay Times | निश्चय टाइम्स.