गोंडा
गोंडा: कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोग पंडित सिंह की जयंती समारोह में हुए शामिल

गोंडा, सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार (पंडित सिंह) की जयंती मंगलवार { 7.01.25 } को उनके गृह जनपद गोंडा के सूरज होटल में धूमधाम से मनाई गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोगों की भीड़ समारोह में उमड़ी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकगीतों और नाट्य रूपांतरण ने लोगों का दिल जीत लिया।

समारोह में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद आलम, कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, विधायक आनंद यादव, और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कलाकारों ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। विनोद सिंह, जो 2003 में मुलायम सिंह यादव सरकार में चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री और 2012 में अखिलेश यादव सरकार में राजस्व मंत्री रहे थे, क्षेत्र में अपने योगदान के लिए आज भी याद किए जाते हैं।




