राष्ट्रीय

PNB Soldierathon 2026: सैनिकों के सम्मान में दिल्ली में दौड़ेगा देश

21KM, 10KM और 5KM रेस में भाग लेंगे हजारों धावक, 19 लाख तक के इनाम


PNB के 132वें स्थापना दिवस पर फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम

नई दिल्ली | निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क | डी.एफ. हिंदी

देशभक्ति, फिटनेस और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से Punjab National Bank द्वारा आयोजित PNB Soldierathon Delhi 2026 का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को राजधानी New Delhi में किया जाएगा। “Run With Soldiers – Run For Soldiers” थीम पर होने वाला यह आयोजन भारतीय सैनिकों को समर्पित है और इसमें देशभर से हजारों धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।

यह हाफ मैराथन Jawaharlal Nehru Stadium से शुरू होगी। आयोजन Indian Armed Forces के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों को सम्मान देना और समाज में फिटनेस व खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

बैंक के 132वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस दूसरे संस्करण में तीन कैटेगरी की दौड़ होगी। इसमें 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर की टाइम्ड रन और 5 किलोमीटर की नॉन-टाइम्ड रन शामिल है। 21 किलोमीटर की दौड़ के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, 10 किलोमीटर के लिए 15 वर्ष और 5 किलोमीटर के लिए 10 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल मिलाकर 19 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। हालांकि 5 किलोमीटर की नॉन-टाइम्ड रन में किसी भी प्रकार का पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। इस दौड़ में प्रतिभागियों को ड्राई-फिट टी-शर्ट, रेस बिब, गुडी बैग, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सुविधा, पोस्ट-रेस नाश्ता, मेडिकल और फिजियोथेरेपी सहायता, ई-सर्टिफिकेट तथा मुफ्त रेस फोटो और वीडियो रील जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। इस मैराथन से फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ Fit India Movement को भी समर्थन मिलेगा, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री Narendra Modi ने की थी।

आयोजकों ने नागरिकों, खिलाड़ियों, रक्षा कर्मियों और कॉर्पोरेट टीमों से इस दौड़ में शामिल होकर सैनिकों के सम्मान में एकजुटता दिखाने की अपील की है। आयोजन का संदेश साफ है—जब देश साथ दौड़ता है तो रुकना मना है।

Related Articles

Back to top button