मिलेट्स की थाली में सेहत और स्वाद का संगम
‘धरोहर’ फेस्टिवल ने लखनऊ में बिखेरी खानपान की खुशबू

द एवियान लक्स सेरेनिटी में शुरू हुआ ‘द लॉन्गेविटी एंड मिलेट्स फेस्ट’, 30 अगस्त तक मेहमानों को मिलेगा पारंपरिक अनाजों का आधुनिक स्वाद
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
जब स्वाद के साथ सेहत भी प्लेट में परोसी जाए, तो खाना सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक अनुभव बन जाता है। इसी सोच के साथ लखनऊ स्थित द एवियान लक्स सेरेनिटी के मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC) में “धरोहर – द लॉन्गेविटी एंड मिलेट्स फेस्ट” का शानदार आगाज हुआ है। 18 अगस्त से शुरू हुआ यह खास फूड फेस्टिवल 30 अगस्त तक चलेगा।
हर दिन शाम 7 बजे से आयोजित हो रहे इस उत्सव में मिलेट्स और पारंपरिक अनाजों से तैयार ऐसे व्यंजन पेश किए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय खानपान की पुरानी विरासत और आधुनिक पाक कला का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है।
आज जब लोग स्वाद के साथ हेल्थ-कॉन्शियस डाइनिंग को भी प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसे में ‘धरोहर’ की थीम खास आकर्षण बन रही है। यहां बाजरा, ज्वार और अन्य पारंपरिक अनाजों को नए अंदाज, आकर्षक प्रस्तुति और आधुनिक कुकिंग तकनीक के साथ मेहमानों तक पहुंचाया जा रहा है।
द एवियान लक्स सेरेनिटी के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने कहा कि ‘धरोहर’ सिर्फ फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि भारतीय खाद्य विरासत और स्वस्थ जीवनशैली को सेलिब्रेट करने की कोशिश है। वहीं असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि मेन्यू में स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति के बीच संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है।
एग्जीक्यूटिव शेफ गौरीश सिंह के अनुसार ताजी सामग्री, भारतीय मसालों और आधुनिक तकनीकों के जरिए मिलेट्स को स्वादिष्ट और हेल्थ-कॉन्शियस व्यंजनों का रूप दिया गया है।
“Ancient Grain. Modern Plate. A Story Worth Savouring.” की भावना के साथ यह उत्सव परंपरा को आधुनिक प्लेट पर उतारते हुए स्वाद, सेहत और भारतीय विरासत की एक नई कहानी लिख रहा है।



