अंतरराष्ट्रीय

सात युद्ध रोके, नोबेल पुरस्कार मेरा हक-डोनाल्ड ट्रंप

निश्चय टाइम्स, डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से सुर्खियाँ बटोरी हैं और दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रंप के अनुसार, साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को उन्होंने “व्यापारिक दबाव” के जरिए नियंत्रित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि उन्होंने दुनिया के सात बड़े संघर्षों को रोकने में योगदान दिया है और इस वजह से उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। ‘अमेरिकन कॉर्नरस्टोन इंस्टिट्यूट फाउंडर्स डिनर’ में ट्रंप ने बताया, “हम वैश्विक मंच पर ऐसे प्रयास कर रहे हैं, जिनके कारण हमें अभूतपूर्व सम्मान मिल रहा है। हम शांति समझौते करा रहे हैं और युद्ध रोक रहे हैं।” उन्होंने भारत-पाकिस्तान के अलावा थाईलैंड-कंबोडिया जैसे संघर्षों को भी रोकने का दावा किया।

ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने भारत से कहा था कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं और अगर युद्ध शुरू किया गया तो व्यापारिक रिश्ते प्रभावित होंगे। उनके इस स्पष्ट संदेश के बाद भारत ने कदम पीछे खींच लिया। रूस-यूक्रेन संघर्ष का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि अगर यह युद्ध रुकता है तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिल सकता है। उन्होंने हंसी-मजाक में कहा, “बाकी सात युद्धों का क्या? मुझे हर एक के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।” उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छे संबंधों का जिक्र किया, लेकिन स्वीकार किया कि इस संघर्ष को हल करना आसान नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इसे सुलझाने का भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button