अंतरराष्ट्रीय

गाजा में शांति प्रयासों पर ट्रंप के नेतृत्व का मोदी ने स्वागत किया

निश्चय टाइम्स, डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया है। उन्होंने आज कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत मानवीय और कूटनीतिक प्रयासों में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत इस क्षेत्र में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के लिए योगदान देने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता पर अडिग है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।”

Related Articles

Back to top button