राजनीति

महाराष्ट्र में सपा को झटका:आरएलडी ने सपा के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए संभाली कमान, पूर्व सपा प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने थामा नेतृत्व”

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाराष्ट्र में रैली कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सपा को बड़ा झटका लगा। सपा के पूर्व अधिवक्ता सभा प्रवक्ता एडवोकेट विवेक कुमार पांडेय ने समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया था । पांडेय को रालोद ने प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है
विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में महाराष्ट्र में रालोद ने अपनी रणनीति के तहत पार्टी की कार्यकारिणी की नींव रखी। इस मौके पर महाराष्ट्र के जुझारू युवा नेता और पूर्व एनसीपी मुंबई जनरल सेक्रेटरी डॉ. वेद प्रकाश तिवारी को रालोद का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी ने उन्हें नित्युक्ति पत्र सौंपा।
रालोद ने ऐसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए विवेक कुमार पाण्डेय पर भरोसा जताया है, विवेक कुमार जी अपने तेज तर्रार भाषा और तार्किक बहस के साथ विपक्षियों में अपने सौम्य व्यवहार से काफ़ी लोकप्रिय हैं
इस मौके पर प्रदेश सचिव एडवोकेट विवेक कुमार पांडेय, मुंबई अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, दीपक जी और अन्य कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। इस नियुक्ति से रालोद ने महाराष्ट्र में अपनी रणनीति और संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button