[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » अजय राय की मौजूदगी में कई दलों के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

अजय राय की मौजूदगी में कई दलों के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

“जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है, बदलाव की बयार तेज़ है”

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों में आस्था जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी से पूर्व सदस्य जिला पंचायत सदस्य हरीश चन्द्र यादव एवं बहुजन समाजवादी पार्टी से पूर्व सदस्य जिला पंचायत सदस्य रामानंद यादव तथा जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ के पूर्व अध्यक्ष हरिहर त्रिपाठी ने अपने-अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के अध्यक्ष राजमंगल यादव जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, दयानंद सिंह दुसाध जी मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आए हुए सभी मेहमानों को स्वागत किया और उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सदस्यता ग्रहण के उपरांत अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि देश के आम जनमानस एवं राजनैतिक दलों के नेताओं का कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेता मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा- सांसद के प प्रति विश्वास बढ़ा है जिसका परिणाम है कि विभिन्न दलों के नेता कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहे हैं, हमारा कांग्रेस परिवार लगातार बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।


श्री राय ने कहा कि मौजूदा समय में दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगों का शोषण हो रहा है। आम जनमानस से जुड़ें महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थय, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात न करके उन्हें हिन्दू मुसलमान की राजनीति कर मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है, अपराधी आएदिन जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश की जनता एवं राजनैतिक दलों के नेता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो गए हैं और बदलाव चाहते हैं। श्री राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक बुलंद किया है, लोगों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को समझने का प्रयास किया तथा भविष्य में उसे दूर करने का आश्वासन दिया है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी एवं जननेता राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। हमें एक साथ मिलकर अपने नेता राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी इस पुनीत लड़ाई में साथ देना होगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व प्रधान हरेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार शर्मा, डॉ0 राशिद उस्मानी, डॉ0 नासिर अली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य परशुराम यादव, रामानंद चौहान, राजकुमार मौर्या, एड0 रमेश चन्द्र यादव, सौरभ कुमार, अमर नाथ योगी, आलोक कुमार, हरिओम त्रिपाठी, मदन लाल गोंड, दिनेश उपाध्याय, संतोष कुमार गोंड मुख्य रूप से शामिल रहे।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com