लाइफस्टाइल

द एवियान लक्स सेरेनिटी में यूपी-स्तरीय वेडिंग एवं इवेंट संवाद

निश्चय टाइम्स न्यूज़ डेस्क

लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी और प्रीमियर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी अमिट पहचान बना चुके ‘द एवियान लक्स सेरेनिटी’, लखनऊ ने वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन (WIA) और उत्तर प्रदेश इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (UPEMA) द्वारा आयोजित “उत्तर प्रदेश स्तरीय संवाद एवं विस्तार बैठक” की सफल मेजबानी की।

उद्योग जगत के शीर्ष निर्णयकर्ताओं का महाजुटान

इस गरिमामयी आयोजन में प्रदेश भर के प्रमुख होटलों के जनरल मैनेजर्स (GM), डायरेक्टर्स ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग (DOSM), वेडिंग प्लानर्स, इवेंट कंपनियों के प्रमुखों और एम्पैनल्ड वेंडर्स ने शिरकत की। यह मंच हॉस्पिटैलिटी और इवेंट सेक्टर के शीर्ष निर्णयकर्ताओं को एक साथ लाने वाला एक ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ।

उत्तर प्रदेश को अग्रणी डेस्टिनेशन बनाने पर मंथन

बैठक के दौरान राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग्स की असीम संभावनाओं, होटल-वेंडर साझेदारी, सेवा गुणवत्ता में सुधार और नवाचार पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख इवेंट हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया।

उत्कृष्ट आतिथ्य और व्यावसायिक नेटवर्किंग का केंद्र

द एवियान लक्स सेरेनिटी प्रबंधन ने दोहराया कि उनका उद्देश्य केवल विश्वस्तरीय आतिथ्य देना ही नहीं, बल्कि उद्योग के समग्र विकास में योगदान देना है। अपनी प्रीमियम बैंक्वेट सुविधाओं और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ संस्थान ने खुद को राज्य के शीर्ष नेटवर्किंग और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।

Related Articles

Back to top button