उत्तर प्रदेशक्राइम

देवरिया में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबे दो मासूम

निश्चय टाइम्स, देवरिया। यूपी के देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चो की पहचान बरहज थाना क्षेत्र के सतरॉव ग्राम पंचायत हटवा टोला के भीम यादव (9) पुत्र मोहन यादव और किशु (8) पुत्र राम सरीखा यादव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार स्कूल बंद होने की वजह से दोनों बच्चे घर पर ही थे और अपने अन्य साथियों के साथ नहाने चले गए।खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और शोर मचाया। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। भीम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। जबकि किशु अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।मौत की खबर सुनकर दोनों घरों में कोहराम मच गया।परिजन दहाड़ मारकर रो रहे हैं, किशु की मां प्रभावती और भीम की मां कुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा देवरिया में एक दर्दनाक घटना है, जिससे इलाके में शोक की लहर है। ऐसे हादसे अक्सर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाते हैं, खासकर जब वे अनजाने खतरों के करीब होते हैं। बरहज में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Related Articles

Back to top button