जापानी शिल्प कौशल और भारतीय आतिथ्य का संगम: ‘क्रिसुमी ब्रू’ रोडशो का आयोजन

निश्चय टाइम्स न्यूज़ डेस्क
जापान के प्रतिष्ठित व्यापारिक समूह सुमितोमो कॉर्पोरेशन और कृष्णा समूह के संयुक्त उद्यम ‘क्रिसुमी कॉर्पोरेशन’ द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में ‘KRISUMI BREW’ रोडशो का आयोजन किया जा रहा है। भारत के पहले इंडो-जापानी रियल एस्टेट डेवलपर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जापानी निर्माण उत्कृष्टता, आधुनिक स्थापत्य कला और भारतीय आतिथ्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।
लखनऊ और कानपुर में सजेगी रियल एस्टेट एक्सपो की महफिल
यह विशेष एक्सपो लखनऊ और कानपुर के लग्जरी होटलों में आयोजित होगा, जहाँ रियल एस्टेट निवेशकों और गृह खरीदारों को वैश्विक स्तर की लग्जरी जीवन शैली और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे से रूबरू कराया जाएगा:
- लखनऊ: 1 व 2 अगस्त 2026 (शनिवार व रविवार) | समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे | स्थान: होटल रेनेसेंस, लखनऊ
- कानपुर: 3 व 4 अगस्त 2026 (सोमवार व मंगलवार) | समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे | स्थान: द लैंडमार्क होटल, कानपुर
निवेशकों के लिए स्वर्णिम अवसर व विशेषज्ञ संवाद
एक्सपो में आने वाले आगंतुकों को जापानी गुणवत्ता मानक और उन्नत रियल एस्टेट तकनीकों पर आधारित आवासीय परियोजनाओं के प्रत्यक्ष अनुभव व निवेश विकल्पों की जानकारी मिलेगी। आयोजकों ने सुगम समन्वय के लिए मोहित भूटानी (+91 99116 87043), प्रद्युम्न सिंह (+91 88822 03538) और नवीन के. धवन (+91 98183 10660) को अधिकृत किया है।



