उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार ने अयोध्या को दिया बड़ा तोहफा

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों में से एक अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय तैयार करने का था। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि अयोध्या में टाटा एंड संस को पहले 25 एकड़ जमीन प्रदान की गई थी, लेकिन अब संग्रहालय के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होने के कारण 52.102 एकड़ नजूल भूमि को एग्रीमेंट के तहत टाटा एंड संस को दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भारत की स्थापत्य कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से 20 को मंजूरी दी गई। यह संग्रहालय अयोध्या को एक वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या में सरकर भगवान राम से जुड़ा संग्रहालय बनाने जा रही है इसमें भगवान राम से जुड़ी हर एक चीज संग्रहालय में लोगों को देखने को मिलेगी। अगले 10 दिन में एमओयू साइन होगा ये एमओयू टाटा के साथ साइन होगा। उन्होंने कहा कि जिसके बाद अगले डेढ़ से दो साल में यह संग्रहालय बन करके तैयार हो जाएगा. आज जो लोग अयोध्या जाते हैं उसमें तामम लोग मंदिर दर्शन करके एक दिन में वापसी कर लेते हैं। मंत्री ने कहा कि इस संग्रहालय के बन जाने के बाद अब अयोध्या आने वाले लोग एक दिन से अधिक व्यतीत करेंगे और संग्रहालय में राम से जुड़े हुऎ सभी पहलूओं को जान पाएंगे।

Related Articles

Back to top button