Uncategorized

नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत, सावित्रीबाई फुले जी की जयंती परअमित शाह ने नमन किया

सावित्रीबाई फुले जी ने महिलाओं को शिक्षा के मूल अधिकार से जोड़कर नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी
उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की और समाज सुधार की अलख जगाई
सावित्रीबाई फुले जी का प्रेरणादायी जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा
निश्चय टाइम्स डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत, सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने कहा “नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत, सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सावित्रीबाई फुले जी ने महिलाओं को शिक्षा के मूल अधिकार से जोड़कर नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की और समाज सुधार की अलख जगाई। उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।”

Related Articles

Back to top button