खेती-किसानीराष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में किसानों से की मुलाकात

शिवराज सिंह चौहान ने खेतों में उतरकर मूंगफली की ‘निराई-गुड़ाई’ की

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ड्रोन सहित आधुनिक कृषि यंत्रों का निरीक्षण भी किया

निश्चय टाइम्स, डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात दौरे के दौरान किसानों से मुलाकात की। इस दौरान वह जूनागढ़ के मानेकवाड़ा गांव में मूंगफली के खेत में गए और किसानों से जानकारी लेते हुए उनसे संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने खेत में उतरकर मूंगफली की ‘निराई-गुड़ाई’ भी की। किसानों से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मूंगफली की उन्नत किस्मों, बीजों की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही खाद और उत्पादन तकनीकों पर गहराई से चर्चा की।

किसानों ने उन्हें मूंगफली की खेती में आने वाली मौसमी चुनौतियों, बाजार मूल्य और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने विशेष रूप से गुजरात की प्रमुख और उन्नत मूंगफली वैरायटी ‘गिरनार-4’ की विशेषताओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। खेत में उपलब्ध ड्रोन और आधुनिक कृषि यंत्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया और उनके प्रभाव और उपयोगिता को लेकर किसानों से प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “देश की खाद्य सुरक्षा में हमारे अन्नदाताओं की भूमिका अमूल्य है। सरकार हर स्तर पर किसानों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button