मनोरंजन

बैठक-ए-अवध: संगीत, शायरी और संवाद की अनूठी महफिल से सजेगी नवाबी शाम

क्लार्क्स अवध में 1 अगस्त को होगा सांस्कृतिक संगम

‘द जोगी एक्सपीरियंस’ देगा संगीत और सूफियाना एहसास का नया आयाम

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

लखनऊ। नवाबी तहज़ीब, संगीत, शायरी और विचारों के खूबसूरत संगम का साक्षी बनने जा रहा है राजधानी लखनऊ। एक पहल वेलफेयर फाउंडेशन एवं KAAMAKAZI Solutions Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 को प्रतिष्ठित क्लार्क्स अवध, लखनऊ में “बैठक-ए-अवध” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं, बल्कि संगीत, कविता और संवाद की उस विरासत को जीवंत करने का प्रयास है जिसने अवध की पहचान को विश्वभर में विशिष्ट बनाया है।

सुरों और शब्दों का होगा भव्य उत्सव

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “The Jogi Experience” रहेगा, जिसमें सूफी संगीत, ग़ज़लों, कविताओं और जीवंत संवादों के माध्यम से दर्शकों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए कला और साहित्य के प्रति नई चेतना विकसित करना है।

कॉरपोरेट और संस्कृति का प्रभावी संगम

इस आयोजन को Tata Motors का सहयोग प्राप्त है, जबकि Kohler पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में जुड़ा है। Platform एक्सपीरियंस पार्टनर, Shaadi Mantra टेक्निकल सपोर्ट पार्टनर, Ventara एयर एक्सपीरियंस पार्टनर तथा Creatively Imperfect सोशल मीडिया पार्टनर के रूप में आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा नया आयाम

आयोजकों का कहना है कि “बैठक-ए-अवध” केवल मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि कला, साहित्य, संगीत और सामाजिक संवाद को एक साथ लाने वाला सांस्कृतिक आंदोलन है। यह आयोजन लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं। आयोजकों ने कला प्रेमियों, साहित्यकारों, संगीत प्रेमियों और युवाओं से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की है।

:::

Related Articles

Back to top button