उत्तर प्रदेशलखनऊ

राम मंदिर पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री

निश्चय टाइम्स, अयोध्या। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे शुक्रवार सुबह चार घंटे की विशेष यात्रा पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सहित हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। अधिकारियों के अनुसार, तोबगे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 9:30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उनकी यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। PAC, CRPF, SSF, सिविल पुलिस, ATS और STF समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहीं। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे पर नजर रखे हुए थे। तोबगे की इस यात्रा को भारत-भूटान के गहरे और पारंपरिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। दर्शन के बाद वे स्थानीय गणमान्य लोगों से मुलाकात भी करेंगे। प्रशासन ने उनके प्रवास के दौरान किसी भी असुविधा से बचाने के लिए पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी।

Related Articles

Back to top button