उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन का नया अध्यक्ष नियुक्त

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अनुमोदन पर बृज कुमार मौर्य को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व बृज कुमार मौर्य उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और किसानों के मुद्दों पर लगातार किए जा रहे संघर्षों को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

 

बृज कुमार मौर्य की अध्यक्षता में अब मध्य जोन के किसानों के हितों और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button