उत्तर प्रदेश

युवा समाजवादी नेता सूरज सिंह का जन्मदिन, शुभचिंतकों की उमड़ी भीड़

निश्चय टाइम्स, गोंडा। गोंडा के युवा समाजवादी नेता सूरज सिंह का आज जन्मदिन है। क्षेत्र में सक्रिय राजनीति और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले सूरज सिंह को इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं। सुबह से ही उनके निवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर दीर्घायु और सफलता की कामना की। इसी क्रम में पूरा परिवार भी उपस्थित रहा। उनके छोटे भाई निश्‍चय सिंह और चाचा महेश सिंह, नरेंद्र सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
सूरज सिंह ने इस मौके पर कहा कि वे समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर विकास की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राजनीति का असली उद्देश्य जनता के दर्द को समझना और समाधान के लिए ईमानदारी से काम करना है। अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया। गोंडा में माना जाता है कि सूरज सिंह तेज़ी से उभर रहे एक ऐसे युवा चेहरा हैं जिनसे भविष्य में क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button