Uncategorized

सीतापुर में आर्थिक क्रांति: NSSH और DICCI की पहल से SC-ST उद्यमियों में जगी नई ऊर्जा

भव्य जागरूकता शिविर में उमड़ी भारी भीड़

निश्चय टाइम्स न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित ‘गी काय ग्रैंड’ में एससी-एसटी उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अध्याय लिखा गया। नेशनल एससी-एसटी हब (NSSH) और डिक्की (DICCI) उत्तर प्रदेश चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता कार्यक्रम ने ग्रामीण और क्षेत्रीय विकास को एक नई गति दी है। इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि समाज में अब उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

सरकारी योजनाओं और बाजार के अवसरों से जुड़ाव

कार्यक्रम के दौरान NSSH उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री रवि ओरण ने अपनी पूरी टीम के साथ केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की बारीक जानकारियां साझा कीं। वहीं, DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष श्री मनीष वर्मा के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्रीय सदस्य श्री निर्मलजीत की सक्रिय टीम के सहयोग से इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता मिली।

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। उन्होंने एससी-एसटी उद्यमियों को व्यवसायिक अवसरों, खरीद और विक्रेता (Vendor) बनने की संभावनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में श्री देव मणि सरोज, श्री सुमन विक्रम, श्री भारत प्रसाद, श्री प्रवेश कुमार, श्री सुशील और श्री शिव भगवान सहित हरदोई से आए श्री सुधाकर वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों DICCI साथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कृषि से लेकर सर्विस सेक्टर तक अपार संभावनाएं

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, होटल-रेस्टोरेंट और सर्विस सेक्टर में विकास की असीम संभावनाएं हैं। यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एससी-एसटी समाज को मुख्यधारा के व्यापार और संस्थागत अवसरों से जोड़ने का एक मजबूत सेतु साबित हुआ है— “उद्यमिता बढ़ेगी, रोजगार बढ़ेगा और समाज की आर्थिक शक्ति मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button