उत्तर प्रदेश

भूपेन्द्र चौधरी का बड़ा ऐलान — युवा स्वरोजगार, तकनीकी उन्नयन और औद्योगिक पार्कों से बदलेगी तस्वीर

96 लाख MSME यूनिट्स से यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार, रोजगार और निर्यात पर सरकार का बड़ा फोकस

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

Bhupendra Chaudhary ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में MSME सेक्टर सबसे मजबूत आधार साबित होगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद विधानसभा स्थित सभागार कक्ष-80 में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यम स्थापना से लेकर उत्पादन, विपणन और निर्यात तक हर स्तर पर उद्यमियों को पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान समय में 96 लाख से अधिक MSME इकाइयां संचालित हैं, जिनसे लगभग 3 करोड़ लोगों को रोजगार और स्वरोजगार मिल रहा है। साथ ही प्रदेश के कुल निर्यात में MSME सेक्टर का योगदान लगभग 46 प्रतिशत है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है।

मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में MSME योजनाओं को तेज गति से लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के जरिए युवाओं और पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों को योजनाओं में प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

बैठक में ‘मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यम दुर्घटना बीमा योजना’ और ‘उत्तर प्रदेश सूक्ष्म लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना’ के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि उद्यमियों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की जरूरत है।

इसके अलावा प्रदेश में निजी औद्योगिक पार्क स्थापित करने और जिला उद्योग केंद्रों के आधुनिकीकरण के निर्देश भी दिए गए। सरकार का मानना है कि इन पहलों से MSME सेक्टर को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

बैठक में Hansraj Vishwakarma, प्रमुख सचिव MSME शशि भूषण लाल सुशील, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजेंद्र पांडियन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button